हमारीवाणी दिशा-निर्देश

हमारीवाणी पर प्रकाशित होने वाली ब्लॉग-पोस्ट / टिप्पणियों में निम्नलिखित बिंदु पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के पोस्ट को हटाया जा सकता है अथवा ब्लॉग / ब्लॉग स्वामी की सदस्यता को निलंबित  / निरस्त किया जा सकता है।

  1. धर्म / जाति / लिंग / समूह / समाज अथवा व्यक्ति विशेष इत्यादि को अपमानित करने के उद्देश्य से लिखी गई पोस्ट अथवा टिप्पणियाँ पाए जाने पर।
  2. अपशब्द / यौनिक गालियों का प्रयोग होने पर।
  3. एक ही कंटेंट वाली पोस्ट 12 घंटे से पहले दुबारा प्रकाशित होने पर।
  4. हिंसात्मक शब्दों के प्रयोग होने पर।
  5. राष्ट्रद्रोह से जुड़े कंटेंट पर।
  6. माननीय न्यायलय  अथवा  माननीय राष्ट्रपति जैसी राष्ट्र की सर्वोच्च संस्थाओं के विरुद्ध  झूठे / दुर्भावनापूर्वक लिखे कंटेंट पर।

हमारीवाणी एक भारतीय मंच है, जिसका ध्येय हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओँ के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जो कि व्यावहारिक और आसान हो। इस मंच के द्वारा हिंदी ब्लॉग लेखन को एक नई सोच के साथ प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही लेखकों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हुए लेखन से सम्बंधित सभी आवश्यकताओ का ध्यान रखे जाने का ध्येय है। हमारीवाणी प्रत्येक भारतवासी को बिना किसी क्षेत्र, भाषा, धर्म, लिंग इत्यादि में भेदभाव किये सबको एक जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करता है।

हमारीवाणी एक सामूहिक मंच है इसलिए ब्लॉग लेखकों को सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह भी करना चाहिए. अगर आप एक व्यक्तिगत / सामूहिक ब्लॉग स्वामी हैं तो आपको यह भी ध्यान देना आवश्यक है कि आपके ब्लॉग पर किसी भी यूज़र के द्वारा किसी धर्म / जाती / लिंग अथवा व्यक्ति विशेष को अपमानित करने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण पोस्ट नहीं लिखी जाए। साथ ही पोस्ट में अपशब्द / यौनिक गालियों का प्रयोग भी नहीं किया जाए। ऐसे किसी भी ब्लॉग की उक्त पोस्ट अथवा सदस्यता को टीम हमारीवाणी द्वारा कभी भी बिना सूचना के निलंबित किया जा सकता है।

सभी व्यक्तिगत / सामूहिक ब्लॉग स्वामियों से अनुरोध है कि किसी भी पोस्ट को दुबारा किसी और ब्लॉग पर प्रकाशित करने में कम से कम 12 घंटे का अंतराल रखें। एक ही पोस्ट एक साथ कई ब्लॉग्स पर प्रकाशित न करें। हमारा प्रयास है कि सभी ब्लॉग लेखकों को बराबर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। क्योंकि मुख्य प्रष्ट पर सीमित संख्या में ही पोस्ट दर्शाई जा सकती हैं, इसलिए इस तरह एक ही पोस्ट को अलग-अलग ब्लॉग पर एक ही समय में प्रकाशित करने से अन्य ब्लॉग लेखकों के अधिकार का हनन होता है। ऐसा करना सुविधाओं का दुरूपयोग है तथा बार-बार ऐसा करने वाले ब्लॉग्स की पोस्ट अथवा सदस्यता को टीम हमारीवाणी द्वारा कभी भी निलंबित किया जा सकता है। टीम हमारीवाणी भविष्य में किसी भी ब्लॉग-पोस्ट के प्रकाशन को रोकने या हटाने का पूर्णत: अधिकार रखती है।

सभी उपयोगकर्ताओं के लिए यह जानना आवश्यक है कि हर समय सभी पोस्ट पर नज़र रखा जाना संभव नहीं है। इसलिए किसी ब्लॉग-पोस्ट के खिलाफ शिकायत मिलने तथा शिकायत में वास्तविकता पाए जाने पर ही "टीम हमारीवाणी" के लिए उक्त पोस्ट अथवा ब्लॉग पर कार्यवाही करना संभव है, अत: ऐसी किसी भी पोस्ट के आने पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करें।

हमारीवाणी के मुख्य प्रष्ट पर "आपकी राय" नाम से कॉलम बनाया हुआ है, सभी उपयोगकर्ताओं से निवेदन है कि कृपया किसी भी प्रकार की शिकायत / सुझाव / प्रश्न को उसी कॉलम पर क्लिक करके हमें भेजें। ईमेल से भेजी गई शिकायत / सुझाव / प्रश्न पर ध्यान दिया जाना संभव नहीं है।

हमें आशा ही नहीं पूरा भरोसा है कि आप सब के प्यार और सहयोग से हमारीवाणी अपने नाम के अनुरूप सब की आवाज़ को सम्मान देते हुए एक सशक्त मंच बनेगा।


नोट: भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत इंटरनेट पर किसी संस्था / व्यक्ति / धर्म  / जाति / समाज  इत्यादि के खिलाफ घृणास्पद अथवा मिथ्या आरोप लगाने वाले लेख / कमेंट लिखना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि किसी लेख / ब्लॉग की भाषा पर आपत्ति पाई जाती है तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह ब्लॉग / पोस्ट लेखक की होगी।






सहयोग की आशा के साथ!

टीम हमारीवाणी

दूसरी वर्षगाँठ पर सभी ब्लागरों तथा पाठकों का हार्दिक अभिनन्दन!


हमारीवाणी एक संघर्ष का नाम है, हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओँ तथा भारत के लोगो की आवाज़ को एक मंच देने का। हमारीवाणी का ध्येय हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओँ के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जो कि व्यावहारिक और आसान हो। हमारा प्रयास इस मंच के द्वारा ब्लॉग लेखन को एक नई सोच के साथ प्रोत्साहित करना है। समय के साथ होने वाले तकनीकी परिवर्तनों के अनुसार लेखकों तथा पाठकों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हुए, सभी सम्बंधित आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए हमारीवाणी टीम सदैव प्रयासरत है। समय-समय पर अनेकों उपयोगकर्ता भी अपनी बहुमूल्य राय देते रहे हैं और उम्मीद है कि भविष्य में भी आप सभी इसी तरह सहयोग देते रहेंगे।

इस संघर्ष पर कार्य जून 2010 में शुरू हुआ और अथक प्रयास से दो वर्ष पहले आज ही के दिन इसका शुभारम्भ हुआ, तब से आज तक बहुत से उतार-चढ़ाव आये, परन्तु अत्यंत हर्ष की बात यह है कि आप लोगो का स्नेह बना रहा और टीम हमारीवाणी उम्मीद करती है कि सदैव बना रहेगा।

अभी भी इसमें तकनिकी सुधारों की काफी जगह है, अगर आपमें से कोई भी तकनिकी स्तर पर हमारी सहायता करना चाहता है तो हमसे संपर्क कर सकता है।


हमारीवाणी अपनी दूसरी वर्षगाँठ पर सभी ब्लागरों तथा पाठकों का हार्दिक अभिनन्दन करता है!





दीपावली पर अनन्त शुभकामनाएँ !!!


हमारीवाणी 
उपयोगकर्ताओं 
को 
दीपावली 
पर 
अनन्त 
शुभकामनाएँ !!!
..... हमारी वाणी  परिवार  


तरक्की की सीढियों पर चढ़ते हुए हुई असुविधा के लिए खेद है




प्रिय ब्लॉग लेखक  एवं पाठक बंधुओं,


आपके प्रिय ब्लॉग संकलक हमारीवाणी को और भी अधिक सुविधा जनक बनाने एवं निरंतर चलाने हेतु इसे स्वयं के सर्वर पर स्थानांतरित करना अत्यंत आवश्यक था, जिसे तकनीकी टीम तथा मार्गदर्शक मंडल के प्रयासों से तथा आप सभी के सहयोग की उर्जा से पूर्ण: कर लिया गया है।. इसी दिशा में कुछ तकनीकी कार्यों के चलते हमारीवाणी  पिछले दिनों ताज़ा पोस्ट दिखा पाने में असमर्थ थी। परन्तु अब सभी फाइल्स स्थानांतरित हो गयी हैं तथा तकनीकी कार्य भी अधिकतर पूरा कर लिया गया है, इसलिए इसे दुबारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस कारण आप सभी ब्लॉग लेखकों तथा पाठकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

आप सभी के सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!

वर्षगाँठ पर सभी भारतीय ब्लागरों का हार्दिक अभिनन्दन


ज हमारीवाणी ब्लाग संकलक की पहली वर्षगाँठ है। पिछले वर्ष आज ही के दिन इस का जन्म हुआ था। इस बीच हिन्दी ब्लागजगत के दो प्रधान संकलक एक साथ लुप्त हो गए। इस के पीछे मुख्यतः तकनीकी कारण अधिक थे। हमारीवाणी टीम की कोशिश थी कि इस का संचालन इस प्रकार हो कि उस पर न तो अधिक आर्थिक भार पड़े और न ही तकनीकी परेशानियाँ सामने आएँ। संकलक संचालन का कोई अनुभव न होने पर भी टीम-हमारीवाणी इस संकलक को एक वर्ष तक निर्बाध रूप से चला सकी। यह उस की सफलता ही कही जाएगी।  टीम ने इस बीच प्रयत्न किया कि संकलक अपने सभी सदस्यों को समान सुविधा प्रदान करे। इस  प्रयास में  टींम-हमारीवाणी को कुछ सदस्यों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ी। 

मारीवाणी इस अर्थ में अपने पूर्ववर्ती संकलकों से भिन्न है कि टीम हमारीवाणी इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर  बनाना चाहती है।  जिस से न केवल इस की निरंतरता बनी रहे अपितु इस के उपयोगकर्ताओं के लिए इसे और अधिक उपयोगी बनाया जा सके।  इस लक्ष्य को हासिल कर सकना तब संभव है जब कि इस की सदस्य संख्या वर्तमान सदस्य संख्या की कम से कम दस गुनी हो जाए। इस के लिए यह आवश्यक है कि नए सदस्यों का प्रवेश लगातार होता रहे। प्रतिदिन इस पर सूचित होने वाले ब्लागों की संख्या में भी वृद्धि हो। यदि प्रति घंटे सूचित होने वाले ब्लागों की संख्या बीस तक हो जाए तो बहुत सी ऐसी समस्याएँ जो इस एक वर्ष में टीम-हमारीवाणी को देखनी पड़ीं वे स्वतः ही हल हो जाएंगी। 
टीम-हमारीवाणी एक बात बहुत शिद्दत के साथ महसूस करती है कि बहुत से वरिष्ठ ब्लागर अभी इस से नहीं जुड़ सके हैं।  उस का एक प्रमुख कारण था कि टीम को इस कार्य का अनुभव नहीं था। टीम यह भी चाहती थी कि यदि सूचित होने वाले ब्लागों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी तो तकनीकी समस्याएँ कम से कम होंगी। इस कारण से टीम ने अपनी ओर से इस के लिए प्रयास भी नहीं किया। टीम को अनेक तकनीकी समस्याओं का सामना करना पडा़।  प्रसन्नता की बात यह है कि इन सभी समस्याओं पर टीम काबू पा सकी। अब जब पुरानी समस्याएँ लगभग हल की जा चुकी हैं तो टीम कुछ सुविधाएँ हमारीवाणी पर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।  इन सुविधाओं पर तकनीकी काम किया गया है। टीम-हमारीवाणी पहली वर्षगांठ पर इन सुविधाओं को आरंभ करना चाहती थी, लेकिन साथ ही वह यह भी चाहती है कि सुविधाएँ अपने उत्कृष्ठतम रूप में सामने आएँ। टीम प्रयासरत है कि हमारीवाणी के उपयोगकर्ताओं को शीघ्र ही ये सुविधाएँ हमारीवाणी से प्राप्त होने लगें। 

हली वर्षगाँठ पर टीम-हमारीवाणी का सभी ब्लागरों से यही आग्रह है कि वे इसका सदुपयोग करें। जो ब्लागर अभी तक सदस्यता ग्रहण नहीं कर सके हैं, वे सदस्य बनें। ब्लागरों की शुभकामनाएँ साथ रहीं तो हमारीवाणी के ब्लागर सदस्यों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी और यह ब्लागरों का सर्वप्रिय संकलक बन सकेगा। 

हमारीवाणी अपनी पहली वर्षगाँठ पर सभी भारतीय ब्लागरों का हार्दिक अभिनन्दन करता है !!!


सभी ब्लॉगर्स के लिए जरुरी सूचना!

मित्रों!
पिछले दिनों इस तरह की अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि कुछ पोस्टें अनेक ब्लागों पर मामूली समय के अंतराल से अलग-अलग शीर्षकों से प्रकाशित की जाती हैं। कभी कभी तो उन के शीर्षक तक नहीं बदले जाते हैं। इस से संकलक के मुख पृष्ठ पर स्थान कम रहता है और कम से कम एक ब्लाग पोस्ट को मुखपृष्ठ से हटने का खामियाजा भुगतना पड़ता है। यह खामियाजा कभी न कभी सभी ब्लागरों को उठाना होता है। एक ही पोस्ट अनेक बार मुखपृष्ठ पर दिखाई देने से संकलक के पृष्ठ का सौंदर्य भी नष्ट होता है। कई बार एक ही ब्लागर ने अनेक ब्लाग बनाए होते हैं और वह उन सब या कुछ ब्लागों पर मामूली अंतराल के साथ पोस्टें डालता है। इस से संकलक के मुख पृष्ठ पर एक ही व्यक्ति का प्रोफाइल चित्र अनेक बार दिखाई देता है, इससे संकलक के मुख पृष्ठ के सौंदर्य में तो कमी लाता ही है साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे अन्य उपयोगकर्ताओं के अधिकार का हनन भी होता है। यह भी शिकायत थी कि कुछ ब्लागों पर गाली-गलौच का प्रयोग होता है, यह प्रयोग कभी पोस्ट में तो कभी टिप्पणियों में होता है।
मारीवाणी संकलक ने इन शिकायतों के संबंध में कार्यवाही की और कुछ पोस्टों को, तो कुछ ब्लागों को हमारीवाणी से हटाना पड़ा। आज भी एक शिकायत प्राप्त हुई है कि एक ही पोस्ट शीर्षक बदल कर दो ब्लागों पर प्रकाशित की गई है। यह दोनों पोस्टें संकलकों पर एक के पीछे दूसरी दिखाई दे रही है। लेकिन उस के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई है। हमारीवाणी फैसला लेने से पूर्व धर्म, लिंग और प्रभाव देखती है। शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान प्रकट नहीं की है। लेकिन शिकायत सही पाई गई है और कार्यवाही करना आवश्यक समझा गया है।
मारीवाणी  ने सम्बन्धित ब्लागर को सूचित किया है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। उसे यह भी कहा गया है कि वह इस पर खेद व्यक्त करे और भविष्य में ऐसा न करने का वचन दे तो उस की दोनों में से एक पोस्ट को संकलक से हटा दिया जाएगा। लेकिन यदि वह भविष्य में ऐसा नहीं करने का वचन दे कर भी ऐसा करता है या खेद व्यक्त करने के साथ ऐसा वचन नहीं देता है। उस ब्लागर के दोनों ब्लागों को संकलक से हटा दिया जाएगा। वर्तमान में ऐसी शिकायतें कम हैं, इस कारण से हम ब्लागरों को सूचित कर के कार्यवाही कर रहे हैं। लेकिन शिकायतें अधिक होने पर ब्लागरों को सूचित करना संभव नहीं हो सकेगा और यह हो सकता है कि हमारीवाणी को ब्लागर को सूचित किए बिना ही यह कार्यवाही करनी पड़े।
शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान छुपाई है, लेकिन हम जानते हैं कि यह शिकायत किस ने की है। यह तो उन्हों ने अपनी शिकायत में ही प्रकट किया है कि वे हमारीवाणी की कार्यवाही के भुक्तभोगी हैं। हमारा उन से कहना है कि हमारीवाणी संकलक किसी भी तरह का निर्णय लेने में किसी ब्लागर के साथ कोई भेदभाव नहीं करता, लेकिन इस पर अवश्य विचार करता है कि भारतीय ब्लागरी का हित किस में है, वह यह भी देखता है कि संकलक को ब्लागरों के बहुमत की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित किया जाए और उस का सौंदर्य बना रहे। 
र्तमान में हिन्दी ब्लागरी को अच्छे संकलकों की आवश्यकता है। हमारीवाणी ब्लागरों की आकांक्षाओं के अनुरूप उसे विकसित करने को प्रतिबद्ध है। सभी ब्लागरों को इस काम में हमारीवाणी संकलक को सहयोग करना चाहिए। सभी ब्लागरों से हमारा आग्रह है कि वे हमारीवाणी को सहयोग करें।

ब्लॉग पर शिकंजा


प्रतिष्ठित पत्रिका शुक्रवार में इस बार ब्लोगिंग को लेकर सरकार की मंशा पर ब्लागिंग कम्युनिटी की सुगबुगाहट पर लेख छपा है...इसमें कई ब्लोगर्स समेत साइबर क़ानून एक्सपर्ट और अंग्रेज़ी के एक ऐसे ब्लागर की भी राय छपी है जिनके ब्लाग पर हर महीने एक लाख से ज़्यादा विजिटर्स आते हैं...ज्यादा जानने के लिए अजय कुमार झा जी की इस पोस्ट पर चटका लगाइए...

प्रतिष्ठित पत्रिका शुक्रवार में प्रकाशित कुछ ब्लागर्स के विचार

कमेंट के ज़रिए अपनी राय भी अजय जी की पोस्ट पर ही व्यक्त कीजिएगा...ये पोस्ट सिर्फ सूचना के लिए है....